Delhi School Bomb Threat : एक बार फिर दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi School Bomb Threat : एक बार फिर दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi School Bomb Threat

नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक । शुक्रवार तड़के 5.02 बजे द्वारका सेक्टर तीन स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

चप्पे-चप्पे की तलाशी के दौरान वहां से कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में सूचना को फर्जी करार दिया गया। इससे पहले भी समय-समय पर अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।

Delhi School Bomb Threat

बता दें कि यह धमकी भरा मेल देर रात भेजा गया था। स्कूल की तरफ से पीसीआर पर दिल्ली दमकल विभाग को सूचना दी गई। डीपीएस स्कूल में सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक जांच टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्कूल की तरफ से छात्रों के माता-पिता को बताया गया है कि बच्चों को स्कूल न भेजें।

वहीं धमकी मिलने के बाद से आज सभी कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड में किया जायेगा। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब दिल्ली के किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पिछले कुछ महीनों से लगातार स्कूलों, अस्पतालों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिल रही हैं।

पुलिस के लिए चुनौती बना ई-मेल भेजने वाला

स्कूलों में बम होने की धमकी भरा ई-मेल भेजने वाला दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। इस मामले में पुलिस आईपी पते से यह पता तो कर लेती है कि ई-मेल किस देश के सर्वर आदि से भेजा गया है। लेकिन इससे आगे जांच नहीं बढ़ पाती हैं।

READ MORE – Jaipur CNG Truck Blast : जयपुर में पेट्रोल पंप पर CNG टैंकर ब्लास्ट, कई लोग जिंदा जले, कई गाड़ियां जलकर हुई खाक

 

Breaking News National News and Politics