Site icon AB News.Press

Mumbai Boat Accident : मुंबई में बड़ा हादसा, यात्री जहाज नौसेना की नाव से जोरदार टक्कर में 13 की मौत, सीएम-पीएम ने की मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

Mumbai Boat Accident

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार यानि 18 दिसम्बर की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इमहाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट नेवी के जहाज से टकराने के बाद समुद्र में डूब गई। हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियन लोगों की मौत हो गई है। जहाज एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 यात्रियों को बचा लिया गया है।

सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। भारतीय नौसेना ने बाद में स्वीकार किया कि स्पीडबोट एक नौसैनिक जहाज था, जिसने नियंत्रण खो दिया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार शाम को मृतक संख्‍या की पुष्टि की। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।

Mumbai Boat Accident

मिली जानकारी के मुताबिक, 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। इनमें से 101 का रेस्क्यू कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में नाव दुर्घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने का ऐलान किया है।

Exit mobile version