Kulgam Terrorist Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल, ऑपरेशन जारी

Kulgam Terrorist Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल, ऑपरेशन जारी

Kulgam Terrorist Encounter

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के बेहिबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में अब तक 5 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। तो वहीं 2 सेना के जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

READ MORE – Argentina Plane Crash : अर्जेंटीना में हवाई अड्डे पर उतरते समय दर्दनाक विमान दुर्घटना, हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत

बता दें कि इस ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस और सेना की टीमें मिलकर कार्रवाई कर रही हैं। गुरुवार सुबह सेना और पुलिस को इलाके में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Kulgam Terrorist Encounter

भारतीय सेना ने साझा की जानकारी

भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुलगाम के कद्देर क्षेत्र में एक अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधि देखने पर सैनिकों ने आतंकवादियों को चुनौती दी। आतंकियों ने भारी गोलीबारी की, जिसका प्रभावी जवाब दिया गया।

READ MORE – KAILASH MANSAROVAR YATRA 2025 : शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल बाद जल्द ही शुरू होने जा रही है कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत-चीन सहमत

Breaking News National News and Politics