Site icon AB News.Press

Vanuatu Earthquake : वानुआतु में भूकंप का खौफनाक मंजर, 7.3 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती

Vanuatu Earthquake

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित द्वीप राष्ट्र वानुअतु में सोमवार को आए भयानक भूकंप ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक वानुआतु की राजधानी पोर्ट विला में कल मंगलवार की दोपहर 12:47 बजे 7.3 तीव्रता के आए भूकंप ने भयानक तबाही मचा दी।

READ MORE – Congress Protest at Raj Bhavan : राजधानी में कांग्रेस करेगी राजभवन का पैदल मार्च……

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर आई वीडियो में तबाही का मंजर देखा जा सकता है। कैसे सड़कों पर क्षतिग्रस्त इमारतें और टूटे घर दिखाई दे रहे हैं। तो कही भूकंप से पेड़ उखड़ कर सड़कों पर बिछ गए। फ़िलहाल आपदा में हताहतों की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

Vanuatu Earthquake

भूकंप के तुरंत बाद USGS ने वानुआतु और अन्य प्रशांत देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि, बाद में यह चेतावनी वापस ले ली गई। वानुआतु , जहां करीब 3,30,000 लोग रहते हैं

और जो अपने निचले भौगोलिक स्वरूप के कारण प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है, अब राहत और बचाव कार्यों की चुनौतियों का सामना कर रहा है। भूकंप के कारण नेटवर्क सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे बचाव कार्यों में कठिनाई हो रही है।

READ MORE – Congo 25 Killed Boat Capsize : अफ्रीकी के कांगो में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, 25 लोगो की मौत, कई लापता……

Exit mobile version