Site icon AB News.Press

Congress Protest at Raj Bhavan : राजधानी में कांग्रेस करेगी राजभवन का पैदल मार्च……

Congress Protest at Raj Bhavan

रायपुर। मणिपुर में हिंसा और उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस 18 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे राजभवन के लिए मार्च करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र की ऐसी नीति के कारण देश को नुकसान हो रहा है। वहीं देश आज आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कई बार आंदोलन किया गया है। ऐसी आंदोलन की कड़ी में 18 अक्टूबर को भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस गौतम अडानी द्वारा कथित धोखाधड़ी छल जालसाजी एवं मणिपुर पर केंद्र-राज्य सरकार सौतेला एवं उदासीन रवैया के विरोध में राजभवन तक पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराएगी।

रायपुर के अंबेडकर चौक पर एक बड़ी सभा रखी गई है। जिसमे रोष मार्च में प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ भी अपनी-अपनी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

READ MORE – Congo 25 Killed Boat Capsize : अफ्रीकी के कांगो में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, 25 लोगो की मौत, कई लापता……

Exit mobile version