Site icon AB News.Press

Chhattisgarh ED Raid : राजधानी के चावल कारोबारी रफीक मेमन और गरियाबंद में इकबाल मेमन के घर ईडी की दबिश…

Chhattisgarh ED Raid

रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से दो अलग-अलग जगह ED ने दबिश दी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के मौदहापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश दी। यह कार्रवाई DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

READ MORE – Congress Protest at Raj Bhavan : राजधानी में कांग्रेस करेगी राजभवन का पैदल मार्च……

वहीं गरियाबंद के मैनपुर में इकबाल मेमन और उनके बेटे गुलाम मेमन के घर छापा मारा गया है। गुलाम मेमन को रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और शराब घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर का मौसेरा भाई बताया जा रहा है।

Chhattisgarh ED Raid

ED ने आज (बुधवार) सुबह 6 बजे 10 से ज्यादा गाड़ियों में कारोबारी के घर पहुंची। टीम घर में प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि गरियाबांद के जाड़ापदर में बनाए जा रहे राइस मिल को लेकर कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने विरोध जताया था।

ये मिल इकबाल के बेटे गुलाम द्वारा बनाई जा रही थी। विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने ED के पास पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों ने शराब सिंडिकेट के पैसे का इन्वेस्टमेंट करने आरोप लगाया है। वहीं इस छापेमारी को लेकर प्रदेश की राजनीति और प्रशासन में हलचल मचने की संभावना है।

READ MORE – Vanuatu Earthquake : वानुआतु में भूकंप का खौफनाक मंजर, 7.3 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती

Exit mobile version