Vijay Diwas 2024 : विजय दिवस पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Diwas 2024 : विजय दिवस पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Diwas 2024

कोलकाता। 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक विजय दिवस समारोह आज मनाया जा रहा है। बता दें कि विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायकों को सोमवार को ‘विजय दिवस’ के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को सलाम किया। इस दौरान भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने विजय स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश के सैनिक भी शामिल हुए।

बता दें कि इस युद्ध में भारत ने पाकिस्‍तानी सेना को करारी शिकस्‍त दी थी और उसके 93,000 सैनिकों को भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण करने पर विवश कर दिया था। इस जीत के बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जिसे आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।

read more – AMMONIA GAS LEAK IN ALIGARH : यूपी के अलीगढ के मीट फैक्ट्री में अमोनिया के रिसाव से मचा हड़कंप, 5 महिलाओं सहित कई मजदूर बेहोश

National News and Politics स्पेशल