Site icon AB News.Press

Balod Road Accident : छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 6 की मौत, 7 की हालात गंभीर

Balod Road Accident

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खबरों से मिलीजानकारी के मुताबिक बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

वहीं इस घटना में 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Balod Road Accident

इन 6 लोगों की हुई मौत:

1 -दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

2 – सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद

3 -मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद

4 – सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा

5 -ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

6 -जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

Balod Road Accident

हादसे में 7 लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक:

1 – झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही )

2 -बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

3 -रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव

4 – यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही)

5 – रम्भा बाई

6 – ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

7 – कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष भर्रे गांव

read more – Ustad Zakir Hussain Death : मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, राहुल गांधी से लेकर सीएम योगी ने जताया दुख

 

 

 

Exit mobile version