Site icon AB News.Press

AMMONIA GAS LEAK IN ALIGARH : यूपी के अलीगढ के मीट फैक्ट्री में अमोनिया के रिसाव से मचा हड़कंप, 5 महिलाओं सहित कई मजदूर बेहोश

AMMONIA GAS LEAK IN ALIGARH

अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में स्थित स्लॉटर हाउस में रविवार देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस लीक होने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 8 मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। बेहोश लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

read more – Balod Road Accident : छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 6 की मौत, 7 की हालात गंभीर

वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी दमकल विभाग के साथ पहुंच गए हैं। दमकल विभाग की टीम गैस लीकेज पर काबू करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से निकलने वाली गैस अमोनिया है। वहीं पाइपलाइन में वाल्व से यह गैस बैक मार गई थी, जिसके बाद यह लीकेज हो गई। यह फैक्ट्री फेयर एक्सपोर्ट्स मीट का एक्सपोर्ट करती है।

AMMONIA GAS LEAK IN ALIGARH

मिली जानकारी के अनुसार फेयर स्लॉटर हाउस में देर शाम करीब 7:30 बजे महिला और पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अमोनिया का रिसाव शुरू हो गया। इससे वहां काम कर रही पांच महिलाएं बेहोश होकर गिर गई। थोड़ी ही देर में बाकी मजदूरों की आंखों में भी जलन शुरू ही गई और पुरूष मजदूर भी बेहोश होने लगे। इस पर स्लॉटर हाउस में भगदड़ शुरू हो गई।

जानकारी पर स्लॉटर हाउस संचालकों ने मजदूरों को बाहर निकाला और अमोनिया का रिसाव बंद कराया। अमोनिया के रिसाव की जानकारी मिलते ही प्रसाशनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अमोनिया के रिसाव की जांच कराई जा रही है।

read more – CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, 4 विधेयक किये जाएंगे पेश, विपक्ष रहेगा आक्रामक

Exit mobile version