Anura Kumara Dissanayake : श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके की 3 दिवसीय भारतीय यात्रा,  राष्ट्रपति और PM से करेंगे मुलाकात

Anura Kumara Dissanayake : श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके की 3 दिवसीय भारतीय यात्रा, राष्ट्रपति और PM से करेंगे मुलाकात

Anura Kumara Dissanayake

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनूरा कुमार दिसानायके रविवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आ रहे है। दिसानायके की यात्रा 15 से 17 दिसंबर तक है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अपनी इस यात्रा के दौरान दिसानायके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि श्रीलंका में संसदीय एवं राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के बाद दिसानायके की यह पहली भारत यात्रा होगी। भारत में वह एक बिजनेस कार्यक्रम में भी शरीक होंगे। दिसानायके के साथ विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडो भी होंगे। बता दें कि 23 सितंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा होगी।

दिसानायके भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो भविष्य में क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

read more – Maharashtra Cabinet : नागपुर में होगा आज देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए कौन होगा मंत्रिमंडल में शामिल

Breaking News International National News and Politics