IMD Cyclonic Storm Forecast : एक बार फिर चक्रवाती तूफान का कहर! 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD Cyclonic Storm Forecast : एक बार फिर चक्रवाती तूफान का कहर! 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD Cyclonic Storm Forecast

रायपुर। देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता एक ओर जहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर भीषण चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते तक देशभर में शीत लहर चलने, घना कोहरा छाने, बर्फबारी और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

बता दें क़ि ठंड बढ़ने के कई कारण हैं। जैसे पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है, जिसके कारण बर्फ पिघल रही है और उत्तर भारत-मध्य भारत में सूखी ठंड पड़ रही है।

IMD Cyclonic Storm Forecast

मौसम विभाग के अनुसार 14 दिसंबर के आस-पास दक्षिण अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। 15 दिसंबर के आसपास इसके लो प्रेशर वाला एरिया बनने और अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

इसके असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। वहीं पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में शीत लहर चलने के आसार हैं।

तो वहीं ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है।

 

Breaking News National News and Politics