Site icon AB News.Press

Sarguja crime news: सरगुजा में भतीजी-भतीजे ने बड़ी मां को जिंदा जलाया, भतीजी को लड़को के साथ घुमने के लिए टोकने पर की हत्या

Sarguja crime news

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला को उसकी भतीजी और भतीजे ने जिंदा जलाकर मार दिया। इसके साथ ही महिला के शव को घर के बाहर फेंक दिया। मृतक महिला अपनी भतीजी को लड़को के साथ घुमने के लिए मना करती थी। इससे नाराज होकर युवती ने घटना को अंजाम दिया। पूरा मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना चटकपुर गांव की है। बुधवार के दिन भतीजी प्रभा विश्वकर्मा और भतीजा अमृत घर में शराब और मुर्गे की पार्टी रखी थी। उन्होंने अपनी बड़ी मां भिनसरी(50) को एसमें शामिल होने के लिए बुलाया था।

लड़को के साथ घुमने पर किया मना

घर में शराब और मुर्गे की पार्टी चल रही थी। भतीजी प्रभा अपने लड़के दोस्तो को भी बुलाई थी। पार्टी के बाद प्रभा के उपर भिनसरी लड़को को बुलाने पर भड़क गई और उसे टोकने लगी। इससे प्रभा नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद हो गया।

भतीजी ने बड़ी को जलती लकड़ी से किया वार, महिला की मौत

विवाद इतना बढ़ गया की प्रभा ने जलती हुई लकड़ी से भिनसरी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके प्रभा ने उसके साड़ी में आग लगा दी। साड़ी में आग लगने पर भिनसरी बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। भिनसरी की मौत होने के बाद प्रभा और अमृत शव को दूसरे घर के सामने फेंक दिए और आकर सो गए। सुबह जब ग्रामीणों ने जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी।

CG Crime : मुर्गा बना काल, जलती लकड़ी से जल्लादों की तरह पीटकर पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

पुलिस मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। जांच के दौरान शव को फेंकने से लेकर घटना की जगह तक जले कपड़े के निशान मिले। वही घर में शव जलाने की बदबू और खून के धब्बे फैले हुए थे। प्रभा घटना के बाद से फरार थी। जिसे पुलिस ने राजपुर से हिरासत में ले लिया। वही अमृत को इस घटना में साथ देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Exit mobile version