athlete dutee chand in car accident: फेमस एथलीट दुती चंद हुई हादसे का शिकार, कार को ट्रक ने टक्कर मारी, बाल-बाल बची जान

 athlete dutee chand in car accident: फेमस एथलीट दुती चंद हुई हादसे का शिकार, कार को ट्रक ने टक्कर मारी, बाल-बाल बची जान

 athlete dutee chand in car accident

भुवनेश्वर। फेमस इंटरनेशनल धाविका दुती चंद आज शुक्रवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गई। एक ट्रक ने उसके कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी जान बाल-बाल बची।

जानकारी के मुताबिक, दुती चंद मधुपटना में एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बची। उन्होंने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। दुती चंद ने बताया कि जब वह शुक्रवार की सुबह अपने दोस्तो के साथ ओएमपी चौक से भुवनेश्वर लौट रही थी। तभी एक एक ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी।

 athlete dutee chand in car accident

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

दुती चंद ने यह आरोप भी लगाया कि ट्रक के ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर कृष्णा बैथा को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया है।

National