Site icon AB News.Press

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बारामूला हाइवे पर बैग में मिली IED, सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को किया नाकाम

Jammu and Kashmir

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर सुरक्षाबलों ने बुधवार 11 दिसंबर को दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध बैग में मिली आईईडी (IED) को समय रहते नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। बता दें कि यह बीते दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना है।

इससे पहले 8 दिसंबर को भी ऐसा ही मामला टीसीपी पलहालन में भी सामने आया था। बता दें कि IED जैसी चीज मिलने की खबर पर ट्रैफिक रोक दिया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। लंगेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिली एक संदिग्ध वस्तु को बम डिफ्यूज स्क्वॉड ने नष्ट कर दिया। वहीं ऑपरेशन के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

read more – Sant Siyaram Baba Death : खरगोन के प्रसिद्ध संत सियाराम का निधन, 110 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, प्रदेश में शोक की लहर

Exit mobile version