Food Poisoning in Bijapur : बीजापुर के बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, 35 छात्राएं हुई थीं फूड पॉइजनिंग की शिकार, तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत

Food Poisoning in Bijapur : बीजापुर के बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, 35 छात्राएं हुई थीं फूड पॉइजनिंग की शिकार, तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत

Food Poisoning in Bijapur

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम में छिपकली वाला खाना खाने से फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गईं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आश्रम में 88 छात्राएं रहती हैं। इनमें 35 छात्राओं को सोमवार सुबह जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था।

बता दें कि रात में खाने के दौरान बच्चों को छिपकली वाला भोजन परोसा गया था। जिसको खाने से आश्रम के 35 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई। वहीं आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Food Poisoning in Bijapur

वहीं कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी है। वहीं इस पूरे मामले पर बीजापुर CMHO डॉ. बी.आर.पुजारी ने कहा कि, हमें देर रात सूचना मिली की भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त, बुखार आने लगा। जिसके बाद हमारी टीम आश्रम पहुंची और 27 बच्चों को अस्पताल लाया गया।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, तीसरी की छात्रा शिवानी तेलम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़। अस्पताल में बेड की कमी अन्य सुविधाएं का अभाव होने के बावजूद बच्चों के इलाज में स्वास्थ्य अमला डटा है। फिलहाल आला अधिकारी नजर रखे हुए हैं।

read more – CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ में 16 से शुरू होगा पांच दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पेश किये जायेंगे कई विधेयक

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर