Child Death After Vaccination In CG
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर टीकाकरण के बाद मासूम की मौत का मामला सामने आया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में टीकाकरण के बाद ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
READ MORE – Kanker News : कांकेर में वन रक्षक भर्ती में एक अभ्यर्थी की मौत
घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने बताया कि टीका लगाने के दूसरे दिन ही बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी थी।
Child Death After Vaccination In CG
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिजनों ने अपने ढाई माह के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले गए थे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को पेंटावैलेंट वैक्सीन लगाई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के अगले दिन बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी जानकारी तुरंत ही स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई, लेकिन बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के तरफ से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
जिसके कारण बच्चे की रविवार की सुबह मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों ने टिका से मौत होने के बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में बीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, इसके साथ ही वह टीकाकरण से मौत की बात से इनकार करती नजर आईं। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
READ MORE – LIC Bima Sakhi Yojana : पीएम मोदी करेंगे LIC की बीमा सखी योजना का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

