Chhattisgarh Raipur SPA SALON Centers
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर के अधिकांश स्पा सेंटर्स में धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं मॉनिटरिंग के अभाव के चलते डीप मसाज के नाम पर गंदा काम अधिकांश सेंटर में चलाया जा रहा है। सिर्फ गुमास्ता लाइसेंस लेकर स्पा कारोबारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।
आप को बता दें कि रायपुर में ही 400 से ज्यादा स्पा सेंटर्स में 3 हजार युवक-युवतियां काम करते हैं। सेंटर्स में न रिकॉर्ड मैंटेन किया जा रहा, न CCTV लगाए गए, वहीं एक्सपर्ट की नियुक्त भी नहीं की गई है। जिससे ये पता नहीं चल पा रहा कि कौन काम कर रहा है? किस तरह की सर्विस दी जाती है? यहां पर किस तरह के लोग आते है? इसका कोई भी रिकॉर्ड निगम और पुलिस प्रशासन के पास नहीं है।

