Farmer Protest : किसानों ने किया दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर तोड़े बैरिकेडिंग, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

Farmer Protest : किसानों ने किया दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर तोड़े बैरिकेडिंग, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

Farmer Protest

नई दिल्ली। किसानों ने फिर एक बार दिल्ली कूच शुरू करने का एलान किया है। किसान आज दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बता दें कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।

read more – Udhampur incident : जम्मू कश्मीर के उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की बंद वैन में मिली लाशें, जानिए क्या है मामला…..

वहीं दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और कीलें भी लगाई हैं। किसानों को रोकने के लिए उनपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। जिसके बाद किसान नेताओं ने सरकार की ‘बर्बरता’ की निंदा की है। आप को बता दें कि पंजाब के 101 किसान दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

हालांकि बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद करीब 1 घंटे बाद जब किसान दोबारा दीवार के पास पहुंचे तो उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। जिसमें एक किसान घायल हो गया, जो बठिंडा का रहने वाला है।

read more – Jyotiraditya Scindia Ramp Walk : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन शो में बिखेरा अपना जलवा, वायरल हुआ वीडियो……

 

Breaking News National News and Politics