CGPSC Scam : CGPSC घोटाले में CBI की बड़ी कार्यवाही, परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

CGPSC Scam : CGPSC घोटाले में CBI की बड़ी कार्यवाही, परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

CGPSC Scam

राजनांदगांव। CGPSC घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक CGPSC की परीक्षा नियंत्रक रही चुकी महिला अधिकारी आरती वासनिक को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरती वासनिक के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के करीबी होने की जानकारी सामने आने के बाद सीबीआई की टीम ने दबिश दी है।

बता दें कि CBI की स्पेशल कोर्ट में शनिवार को CGPSC भर्ती घोटाला मामले के आरोपी पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को पेश किया गया था। जहा दोनों आरोपियों की 14 दिनों की रिमांड पूरी हो गई थी। इस दौरान कोर्ट ने दोनों की रिमांड 20 दिसंबर तक बढ़ाते हुए रायपुर की सेंट्रल जेल में रखने के आदेश दिया।

बता दें कि दो दिन पहले ही सीबीआई की टीम ने राजनांदगांव स्थित आरती के घर पर छापेमारी की थी। इस घोटाले मामले में आरती वासनिक के भी शामिल होने का आशंका लगाया जा रहा है। बता दें कि CGPSC-2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है।

ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई थी।

read more – Bangladesh Iskcon : बांग्लादेश में उपद्रवियों ने फिर किया मंदिर पर हमला, 2 ISKCON टेंपल को किया आग के हवाले

Breaking News News and Politics राज्य खबर