Pushpa 2 Actor Allu Arjun : साउथ सुपर स्टार ने अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ देखने गई मृतक महिला के परिजन को 25 लाख देने का किया ऐलान

Pushpa 2 Actor Allu Arjun : साउथ सुपर स्टार ने अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ देखने गई मृतक महिला के परिजन को 25 लाख देने का किया ऐलान

Pushpa 2 Actor Allu Arjun

मुंबई। साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 गुरुवार को देश के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं फिल्म को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऐसी बीच शुक्रवार को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाली महिला रेवती की मौत हो गयी। जिस पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने दुख जताया है।

read more – CG News : राजधानी में कई समारोह में शामिल होंगे CM साय, निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ का करेंगे शुभारम्भ

हादसे के बाद अभिनेता ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही अभिनेता ने इलाज का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली है। बुधवार रात 9:30 बजे ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में महिला की मौत हो गयी थी वहीं उनका बेटा घायल हो गया था। अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो शेयर कर मृत महिला के परिवार को सपोर्ट करने की बात कही है।

Pushpa 2 Actor Allu Arjun

पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में एक्टर अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया के महिला के बेटे को 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया।

read more – PM Modi Cabinet Meeting : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देश में खोले जायेंगे 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय

Breaking News Knowledge National News and Politics