Narayanpur Breaking : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, सर्चिग के दौरान जंगल से हथियार बनाने की मशीनें और गैस सिलेंडर बरामद

Narayanpur Breaking : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, सर्चिग के दौरान जंगल से हथियार बनाने की मशीनें और गैस सिलेंडर बरामद

Narayanpur Breaking

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में माआवोदियों के उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की टीम रवाना हुई थीं। जहां सर्चिंग के दौरान जवानो को बड़ी सफलता मिली।

read more – PACHPEDI NAKA OVER BRIDGE : राजधानी के ओवर ब्रिज में भीषण हादसा, बेकाबू क्रेटा ने बुजुर्ग को किया घायल

गश्त के दौरान ग्राम वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। इस प्रकार से नक्सली सामग्री नारायणपुर पुलिस को पहले कभी नहीं मिली थी।

वहीं बरामद किये गए नक्सली सामग्रियों रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबुन एवं अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया।

read more – Chhattisgarh Political : छत्तीसगढ़ के चुनावी तरीकों को अन्य राज्यों में लागू करने की केंद्र ने किया विचार

Breaking News News and Politics राज्य खबर