Kejriwal Attacked : दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर स्प्रिट फेक कर जिन्दा जलाने की कोशिश, आरोपी पुलिस की हिरासत में

Kejriwal Attacked : दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर स्प्रिट फेक कर जिन्दा जलाने की कोशिश, आरोपी पुलिस की हिरासत में

Kejriwal Attacked

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि शनिवार को मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंक दिया। जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे जानलेवा हमला बताते हुए आरोप लगाया कि,

read more – DGP-IGP Conference : पीएम मोदी के ओडिसा दौरा का तीसरा दिन, 59वें DGP-IGP सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

इस हमले में केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, पुलिस ने इस तरल पदार्थ को पानी बताया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की पूरी व्याख्या करते हुए बताया गया कि उस व्यक्ति के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी।

Kejriwal Attacked

वहीं भारद्वाज ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी के कारण आग नहीं लगाई जा सकी। उन्होंने दावा किया कि इस हमले के पीछे भाजपा की साजिश है। हालांकि इस घटना में केजरीवाल को कोई चोट नहीं आई। बता दें कि पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंकने का प्रयास किया गया।

यह पदयात्रा सावित्री नगर चौपाल से शुरू होकर मेघना मोटर्स पर खत्म हुई । शनिवार शाम करीब 5:50 बजे, जब अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों से हाथ मिला रहे थे, तभी अशोक झा नामक व्यक्ति ने उन पर लिक्विड फेंकने की कोशिश की। अशोक झा खानपुर डिपो में बस मार्शल के रूप में कार्यरत है।

आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया , हालांकि घटना के समय मौजूद केजरीवाल के समर्थकों ने आरोपी युवक के साथ मारपीट भी की । फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा जारी है, और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

read more – DGP-IGP Conference : पीएम मोदी के ओडिसा दौरा का तीसरा दिन, 59वें DGP-IGP सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

 

Breaking News National News and Politics