Nigeria river Accident :  Nigeria में नाव पलटने से 27 की मौत, 100 से ज्यादा लापता

Nigeria river Accident : Nigeria में नाव पलटने से 27 की मौत, 100 से ज्यादा लापता

Nigeria river Accident

उत्तरी नाइजीरिया में एक दिल दहला देने वाली खबर मिली है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक नाइजर नदी के किनारे शुक्रवार को खाद्य बाजार ले जा रही एक नाव के पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक लोग लापता हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।

नाव पर लगभग 200 यात्री सवार थे, जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रही थी, जब नाव पलट गई। वही अभी नाव डूबने का कारण पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव के कार्य जारी है।

बता दें कि नाइजीरिया के दूरदराज के इलाकों में भारी भीड़भाड़ और खराब सड़कों के कारण लोगों के पास कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होता है। इसी कारण वहां के अधिकतर लोग बाजार या फिर कोई अन्य काम के लिए नाव से यात्रा करते है।

Breaking News International News and Politics