Indian Navy Recruits : भारतीय नौसेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, अप्रेंटिस के 275 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

Indian Navy Recruits : भारतीय नौसेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, अप्रेंटिस के 275 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

Indian Navy Recruits

विशाखापटनम। भारतीय नौसेना में जॉइन करने का सुनहरा और शानदार अवसर है। नौसेना ने नेवल डॉकयार्ड विशाखापत्तनम अपरेंटिस भर्ती 2024 के के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 को किया जाएगा। वहीं परीक्षा का रिजल्ट 4 मार्च 2025 को घोषित होगा।

बता दें कि इस भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें कुल 275 पदों पर भर्ती होनी है। पंजीकरण प्रक्रिया 2 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी। पात्र उम्मीदवार उपरोक्त तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in. के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

read more – PM Awas Yojana : सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलेगा घर, केंद्र ने 15 हजार आवास की दी मंजूरी

  • पंजीकरण करने की अंतिम तिथि: 02 जनवरी, 2025
  • सभी ट्रेडों के लिए लिखित परीक्षा: 28 फरवरी, 2025
  • लिखित परीक्षा परिणाम की घोषणा: 04 मार्च, 2025
  • प्रशिक्षण प्रारंभ: 02 मई, 2025

Indian Navy Recruits

अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के चरण
  • आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in. पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं।
  • पंजीकरण के बाद, “प्रशिक्षुता अवसर” पर क्लिक करें।
  • प्रशिक्षु कार्यक्रम के लिए आवेदन करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस समेत किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना है।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी 2011 को या उससे पहले हुआ हो। नेवल डॉकयार्ड विशाखापत्तनम ट्रेड अपरेंटिस 2024-2025 भर्ती नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी.

Indian Navy Recruits

ट्रेड अपरेंटिस भर्तियां और योग्यता

विभिन्न ट्रेड्स में कुल 275 अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवदकों को 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ आईटीआई एनसीवीटी/एससीवीटी सर्टिफिकेट भी जमा करा अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया
  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • ओरल टेस्ट
  • मेडिकल एग्जाम
आवेदन भेजने का पता 

प्रभारी अधिकारी (अप्रेंटिस के लिए), नेवल डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल

वीएम नेवल बेस एसओ, पीओ, विशाखापटनम – 530 014, आंध्र प्रदेश

read more – Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ शासन की नई पहल, जल्द ही घर-घर पहुंचेगी नेचुरल गैस, 1 लाख घरों को मिलेगा CNG कनेक्शन

 

Breaking News Education National News and Politics