Gurdaspur Railway Station
चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर खुदाई के दौरान 10 रॉकेट लॉन्चर बम बरामद हुए। जिसके बाद स्टेशन और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी गुरदासपुर के डीएसपी मोहन सिंह और जीआरपी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
इसके बाद अमृतसर से बम निरोधक टीम को बुला कर टीम ने रेलवे पुलिस की मदद से इन बमों को निष्क्रिय किया।
जीआरपी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि कल देर शाम बरामद हुए सभी बम जंग लगी हालत में पाए गए हैं। सभी पूरी तरह से मिट्टी से सने हुए थे। जिससे जाहिर होता है कि ये काफी पुराने है।
बता दें कि, यहां रेलवे नवीनीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान जेसीबी की सहायता से पंछी कालोनी में पड़ती रेलवे की जमीन पर खुदाई की जा रही थी कि जमीन में दबे हुए यह बम नजर आए। इस जगह पर काफी समय पहले सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ियों द्वारा कैंप बनाए गए थे। समझा जा रहा है कि राकेट लांचर के यह बम उन्हीं बीएसएफ की यूनिटों के ही थे।
READ MORE – Gurugram Encounter : बिहार के कुख्यात और इनामी गैंगस्टर सरोज राय का हरियाणा में एनकाउंटर

