Site icon AB News.Press

CG Crime : मुर्गा बना काल, जलती लकड़ी से जल्लादों की तरह पीटकर पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

CG Crime

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के खड़गवां में मुर्गा नहीं बनाने से नाराज पति ने पत्नी को डंडे व हाथों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खबरो से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जगन्नाथपुर निवासी 48 वर्षीय हीरालाल सिंह शाम को नशे की हालत में अपने घर पहुंचा।

जहा उसने पत्नी पूनम टेकाम (43) को मुर्गा बनाने के लिए कहा। पूनम टेकाम ने मुर्गा बनाने से मना कर दिया तो आक्रोशित पति ने पूनम टेकाम की जलती हुई लकड़ी और हाथ-मुक्के से बेरहमी से जल्लादो की तरह पिटाई करने से पूनम की मौत हो गई। जैसी इस बात की जानकारी हीरालाल को हुई वो मौके से फरार हो गई।

घटना की सूचना पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के साथ अंबिकापुर की फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति हीरालाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने धारा 103 बीएनएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी को भी जब्त कर लिया है।

READ MORE – ED Raids In Raj Kundra House : पोर्नोग्राफी मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर ईडी ने कसा शिकंजा, घर-ऑफिस में छापेमारी

Exit mobile version