Parliament Winter Session Breaking : ‘संसद में एक और गांधी’, प्रियंका गांधी आज बतौर सांसद लोकसभा में लेंगी शपथ….

Parliament Winter Session Breaking : ‘संसद में एक और गांधी’, प्रियंका गांधी आज बतौर सांसद लोकसभा में लेंगी शपथ….

Parliament Winter Session Breaking

नई दिल्ली। केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रियंका गांधी आज गुरुवार यानि 28 नवंबर को संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण लेंगी। वायनाड में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले, जबकि सीपीआई के उम्मीदवार सत्यम मोकेरी को 2 लाख 11407 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। बीजेपी के उम्मीदवार नव्या हरिदास के खाते में 1 लाख 99939 वोट आए।

बता दें की आज प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही होंगी तो उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद रहेंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद 30 और 1 दिसंबर को प्रियंका गाँधी वायनाड का दौरा करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी भी इस दौरे में प्रियंका गाँधी के साथ मौजूद रह सकते हैं। प्रियंका गांधी वायनाड में दो दिवसिए दौरे में सात रोड शो करेंगी।

Parliament Winter Session Breaking

राहुल गांधी ने लगातार दो बार हासिल की जीत

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीट पर जीत हासिल होने के बाद राहुल गांधी ने राबरेली सीट से अपनी सदस्यता कायम रखी थी और वायनाड से इस्तीफा दे दिया था। इसी के बाद यहां उपचुनाव हुए थे।

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को नई दिल्ली में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा की शुरुआत देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से हुई थी। लेकिन 1984 में इंदिरा गांधी की मौत के बाद पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी और सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से 1989 तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। प्रियंका ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। वहीं, 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ संडरलैंड, यूके से दूरस्थ शिक्षा के जरिए बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया।

read more – Hemant Soren Oath Ceremony : हेमंत सोरेन आज शाम 4 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

 

 

 

Breaking News National News and Politics