Jharkhand Crime News
खूंटी। झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लिव-इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर शव के 40-50 टुकड़े कर उन्हें जंगल में जानवरों के खाने के लिए फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मीट की दुकान में कसाई का काम करने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने झारखंड के खूंटी जिले के जंगली इलाके में लिव इन में साथ रहने वाली अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के 40-50 से भी अधिक टुकड़े कर दिए। यह मामला युवती की हत्या के करीब एक पखवाड़े बाद तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने एक कुत्ते को महिला का हाथ नोंचते हुए देखा।
Jharkhand Crime News
जिसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची तो छोटी पहाड़ी के पास मानव अंग बिखरे मिले। इस सनसनीखेज कांड का खुलासा 24 नवंबर को हुआ। वहीं आरोपित की पहचान खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोजोदाग गांव निवासी नरेश भेंगरा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला ?
आरोपी नरेश भेंगरा पिछले कुछ सालों से तमिलनाडु में 24 वर्षीय महिला गांगी कुमारी के साथ लिव-इन में रह रहा था। कुछ समय पहले वह झारखंड लौटा और अपनी पार्टनर को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। बाद में नरेश काम के सिलसिले में बेंगलुरु चला गया और युवती भी तमिलनाडु के त्रिचूर में जाकर काम करने लगी। इसी बीच नरेश का बेंगलुरु में एक अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया, जिससे उसने शादी कर ली। दोनों को एक पुत्र भी है।
Jharkhand Crime News
इस खबर की जानकारी मिलने पर गांगी कुमारी तमिलनाडु से बेंगलुरु नरेश के पास पहुंची। जहां दोनों की बीच में काफी विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी नरेश उसे समझा-बुझाकर बेंगलुरु से अपने साथ लेकर रांची के हटिया स्टेशन पहुंचा। यहां से युवती उसके घर जाना चाहती थी,
लेकिन नरेश उसे अपने साथ घर ले जाने के बजाय जरियागढ़ पुलिस स्टेशन के जोरदाग गांव में अपने घर के पास स्थित जंगल में ले गया फिर उसने शरीर के 40 से 50 टुकड़े कर दिए। वहीं शरीर के अंगों की बरामदगी के बाद, जंगल में एक बैग भी मिला, जिसमें मृत महिला का आधार कार्ड सहित उसका सामान था। महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की।

