Air India female pilot committed suicide
मुंबई। मुंबई की महिला पायलट सुसाइड केस में पुलिस ने उसके आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी बॉयफ्रेंड महिला पायलट को प्रताड़ित करता था। उसकी बेइज्जती की। दोनों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर भी लड़ाई होती थी।
जानकारी के मुताबिक, यूपी के गोरखपुर में रहने वाली महिला पायलट सृष्टि तुली एअर इंडिया में पायलट थी। 25 नवंबर को सृष्टि का शव मुंबई में फ्लैट में मिला था। उसने डेटा केबल से फांसी लगाई थी। लड़की के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को 26 नवंबर क अरेस्ट किया था।

