TRAI OTP New Rule
नई दिल्ली। जैसे-जैसे इंटरनेट और स्मार्टफोन का उपयोग बढ़ते जा रहा है उसके कई तरह के खतरे भी बढ़े हैं। अगर स्मार्टफोन ने हमारे कई सारे काम तो आसान बनाया है तो वहीं इसने स्कैमर्स और साइबर क्रिमिनल्स को लोगों को ठगने का एक से बढ़कर एक तरीका भी दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने हाल ही में स्कैम और फिशिंग एक्टिविटीज को रोकने के लिए कई कदम उठाएं हैं।

read more – Murder of young man in Raipur: झाड़ियों में मिला युवक शव, धार हथियार से वार, जांच में जुटी पुलिस
इसी बीच हाल ही में TRAI द्वारा कमर्शियल मैसेज और ओटीपी से जुड़े ट्रेसेबिलिटी नियम को लागू करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस नियम को लागू करने की लास्ट डेट अब 1 दिसंबर तय की गई है, जिसे पहले 1 नवंबर और उससे पहले 1 अक्टूबर से आगे बढ़ाया गया था।

TRAI OTP New Rule
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर से Airtel, Jio, VI और BSNL सिम कार्ड धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यूजर्स को 1 दिसंबर से OTP मिलना बंद हो सकता है। इस नए नियमों से साइबर धोखाधड़ी से बचने में मदद मिलेगी। इसका मतलब है कि अगर आप बैंकिंग या रिजर्वेशंस बुक करने जैसे कामों में लगे हैं, तो आपको OTP के लिए ज्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

TRAI ने हाल ही में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को ये इंस्ट्रक्शन दिए हैं कि वे अपने नेटवर्क कवरेज से जुड़ी डिटेल्स को अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करें। इस जानकारी को यूजर्स के लिए और ज्यादा आसान बनाने के लिए इसे मैप के जरिए भी उपलब्ध कराया जाए। इससे यूजर्स को यह जानने में आसानी होगी कि उनके एरिया में नेटवर्क की स्पीड कैसी है। कहा जा रहा है कि TRAI के ये नया नियम न सिर्फ स्कैम और फिशिंग को रोकने में मदद करेगा, बल्कि यूजर्स को एक सिक्योर और ट्रांसपेरेंट माहौल देगा।

