Murder of young man in Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा। आज बुधवार को सुबह एक युवक की लाश झाड़ियों के पास मिली। वही लकड़ियां इकट्ठा करने गई महिलाओं ने जब लाश को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरा मामला मंदिर हसौदा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान मध्यप्रदेश के सीधी निवासी रमेश काल के रूप में हुई है। युवक के सिर में गंभीर चोटे आई है। वही युवक पर किसी धार हथियार से वार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

