Site icon AB News.Press

Mahasamund Road Accident : महासमुंद के NH-53 दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत

Mahasamund Road Accident

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि दो लोगों को गंभीर चोट आई है।

सभी घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पटेवा थाना क्षेत्र का है। जहां NH-53 पर रायतुम के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में कुल 6 लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

read more – five doctors killed in car accident in Kannauj: कन्नौज में भीषण एक्सीडेंट, ट्रक और कार में भिड़त, 5 डॉक्टरों की मौत

Exit mobile version