Site icon AB News.Press

JANJGIR-CHAMPA NEWS : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

JANJGIR-CHAMPA NEWS

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, इस दौरान खोखरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित डाक पार्सल ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ज्योति यादव और सुनीता बरेठ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद दोनों को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

read more – KORBA NEWBORN DIED IN AMBULANCE : सरकारी अस्पतालों के एंबुलेंस में नवजात की मौत, ड्राइवर ने रास्ते में कराई डिलीवरी

 

Exit mobile version