sand mafia in bijapur: रेत माफिया का बड़ा खेल, बिजापुर के तारलागुड़ा नदी से अवैध रेत परिवहन में शामिल सरपंच और पत्रकार

sand mafia in bijapur: रेत माफिया का बड़ा खेल, बिजापुर के तारलागुड़ा नदी से अवैध रेत परिवहन में शामिल सरपंच और पत्रकार

sand mafia in bijapur

हैदराबाद। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत तारलागुड़ा में तेलंगाना के रेत माफिया द्वारा तारलागुड़ा नदी से सड़क मार्ग बनाकर अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि में तेलंगाना के अर्जुन नामक व्यक्ति के साथ तारलागुड़ा के सरपंच और भोपालपटनम के एक पत्रकार का नाम भी सामने आ रहा है। जो रेत माफिया के साथ मिलकर इस काले धंधे में सहयोग कर रहे हैं।

Bilaspur News : बिलासपुर जिले में धड़ल्ले से हो रहा खनिज का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग ने की कार्रवाई, एक लाख का ठोंका जुर्माना, जानिए कितने वाहन की हुई जब्ती

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये लोग खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर रेत की अवैध कटाई और परिवहन को बढ़ावा दे रहे हैं। इस रेत माफिया की गतिविधियों के कारण बीजापुर के कीमती जंगलों को काटकर मैदान बनाया जा रहा है, जहां से रेत इकट्ठा किया जा रहा है। फॉरेस्ट विभाग इस मामले में मौन है और अवैध कटाई को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

अभनपुर में मुरूम का अवैध खनन

वही अभनपुर के ईलाको में मुरूम का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।  जहां मुरूम माफिया ने पंचायत प्रतिनिधियों और जिम्मेदार विभागों के साथ मिलकर लगातार मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। अभनपुर के विभिन्न ग्रामों, जैसे ग्राम गिरोला और ग्राम बेल्डीह में मुरूम खनन की गतिविधियां चौबीसों घंटे चल रही हैं।

अवैध खनन से जिला प्रशासन अनजान

इन खनन स्थलों पर देखने से पता चलता है कि गहरे और जानलेवा तालाब  बन चुकी हैं। लेकिन जिला प्रशासन इससे अनजान हैं और न ही रॉयल्टी राशि के नुकसान को लेकर कोई कार्रवाई की जा रही है।

 

National