IPL Auction Expensive Players 2025 : IPL ऑक्शन के टॉप-5 सबसे महंगे बल्लेबाज, 13 साल का वैभव सूर्यवंशी बना करोड़पति युवा प्लेयर

IPL Auction Expensive Players 2025 : IPL ऑक्शन के टॉप-5 सबसे महंगे बल्लेबाज, 13 साल का वैभव सूर्यवंशी बना करोड़पति युवा प्लेयर

IPL Auction Expensive Players 2025

सऊदी अरब। कई दिनों के इंतजार के बाद आईपीएल 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन आ गया और दो दिन के जबरदस्त रोमांच के बाद ये खत्म भी हो गया सऊदी अरब के जेद्दा में रविवार 24 नवंबर को शुरू हुई ये नीलामी सोमवार 25 नवंबर को पूरी हुई। यह नीलामी इंडियन प्लेयर्स के लिए वाकई मेगा साबित हुई।

यह ऑक्शन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि पांचों टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी भारत के ही रहे। पहली बार ही 2 खिलाड़ियों की बोली 25 करोड़ रुपए पार भी कर गई। ऑक्शन में कई और चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले। IPL चैंपियन कप्तान डेविड वॉर्नर और भारतीय ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर को खरीदार ही नहीं मिला।

read more – Railway news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, MP-CG ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, 14 स्पेशल ट्रेनें 1 जनवरी से नियमित चलेगी, नही देना पड़ेगा एक्स्ट्रा किराया

IPL Auction Expensive Players 2025

इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन की कीमत 16.10 करोड़ रुपए घट गई, वहीं 13 साल के अनकैप्ड बैटर वैभव सूर्यवंशी IPL में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। इनमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे चौंकाने वाला रहा। 30 लाख की बेस प्राइस पर उनके लिए राजस्थान और दिल्ली ने बोली लगाई। आखिर में राजस्थान ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा।

इसी के साथ वह IPL इतिहास के सबसे युवा करोड़पति बन गए। वैभव बिहार से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और फर्स्ट क्लास डेब्यू कर चुके हैं। लेफ्ट हैंड ओपनिंग बैटर ने 2 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में शतक भी लगाया था।

इसलिए उनका नाम तेजी से उभरा, जिसका फायदा उन्हें ऑक्शन में भी मिला।बता दें की कुल 639.15 करोड़ रुपये के खर्चे के साथ 182 खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर खरीदा। आइये आज हम आपको आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के 10 सबसे महंगे बल्लेबाजों के बारे में बताते है।

IPL Auction Expensive Players 2025

ऋषभ पंत
स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये खर्च किए और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान को खरीद लिया। उन पर कई फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोली लगाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने पंत पर बोली लगाई। अंत में 27 करोड़ में लखनऊ की टीम ने पंत को खरीद लिया। इसके साथ ही वो इस नीलामी के और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे पहले बल्लेबाजी बन गए।

श्रेयस अय्यर
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस के लिए पंजाब किंग्स ने दिल्ली को मात दी और 26.75 करोड़ में उन्हें खरीद लिया।

वेंकटेश अय्यर
कोलकाता ने पिछले फाइनल के अपने स्टार रहे वेंकटेश अय्यर के लिए पूरा जोर लगा दिया और 23.75 करोड़ में फिर से अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया।

IPL Auction Expensive Players 2025

अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स ने भले ही अर्शदीप सिंह को रिटेन नहीं किया लेकिन मेगा ऑक्शन में RTM के जरिए 18 करोड़ की बोली मैच करते हुए उन्हें दोबारा जरूर खरीदा।

युजवेंद्र चहल
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल के लिए काफी टक्कर हुई और आखिर में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदकर उन्हें सबसे महंगा स्पिनर भी बना दिया।

जॉस बटलर
इंग्लैंड के टी20 कप्तान जॉस बटलर के लिए जोरदार बोलियां लगीं लेकिन सफलता गुजरात टाइटंस को मिली, जिसने कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग जोड़ी बनाने के लिए बटलर को 15.75 करोड़ में खरीदा. वो इस ऑक्शन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।

IPL Auction Expensive Players 2025

केएल राहुल
केएल राहुल को नई टीम तो मिल गई लेकिन उन पर बोली उम्मीद से बहुत कम लगी. दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात देते हुए राहुल को 14 करोड़ में खरीदा।

ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के सुपरस्टार पेसर बोल्ट की फिर से मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है, मुंबई ने उनके लिए 12.50 करोड़ खर्चे।

जोफ्रा आर्चर
वहीं फिर से आईपीएल ऑक्शन में लौटे इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी 3 सीजन के बाद फिर से राजस्थान रॉयल्स लौट आए हैं, राजस्थान ने 12.50 करोड़ में उन्हें खरीदा।

जॉश हेजलवुड
इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड भी एक सीजन के ब्रेक के बाद फिर से बेंगलुरु में लौट आए, बेंगलुरु ने उनके लिए 12.50 करोड़ रुपये खर्चे।

read more – Delhi University Election Results : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव, सात साल बाद अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा

 

Breaking News Cricket National News and Politics स्पोर्ट