Site icon AB News.Press

Four people died in blast in Morena: मुरैना में धमाके से 5 लोगों की मौत, 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल, SDRF की टीम ने 11 घंटे बाद मां-बेटी के शव को निकाला

Four people died in blast in Morena

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में सोमवार (25 नवंबर) की रात को जोरदार धमाका हुआ। जिसमे 4 महिलाओं की मौत हो गई। वही 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस धमाके से आसपास के 5 मकान ढह गए। सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और 11 घंटे बाद मां-बेटी के शव को बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एमपी के पुरैना सोमवार को राठौर कॉलोनी में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें 5 महिलाओं  की दर्दनाक मौत हो गई और 4-5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस धमाके में 5 मकान ढह गए।

पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची

वही इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और  SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। आशंका लगाई जा रही है कि यह धमाका पटाखों की वजह से हुआ है। हांलाकि पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नही दी है।

मलबे से 11 घंटे बाद मां-बेटी के शव को निकाला

धमाके के कारण मलबे का ढेर लग गया था।  वही पुलिसने बताया कि विस्फोट से राकेश राठौर  पत्नी विद्या राठौड़ (50) और उनकी बहू पूजा की मौत हो गई। दोनों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। मुंशी राठौर के मकान में रहने वाले वैजयंती कुशवाहा और उनकी 45 वर्षीय बेटी विमला भी मलबे में दब गईं थीं। उनके शव 11 घंटे बाद निकाले गए हैं।

 

Exit mobile version