Site icon AB News.Press

Coal goods train derails in Pendra: छत्तीसगढ़ में कोयला लोडेड मालगाड़ी डिरेल, 23 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत कार्य जारी

Coal goods train derails in Pendra

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को एक कोयला मालगाड़ी डिरेल हो गई। जिससे 23 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके अलावा 5 डिब्बे पलट भी गए। यह मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी, जब यह हादसा भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास हुआ।  राहत कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, कोयले से लोडेड मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में मालगाड़ी के 20 डिब्बें पटरी से उतर गए। इस घटना की सूचना मिलने पर तुरंत रेलवे कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य जारी शुरू कर दिया गया है।

मालगाड़ी के डिब्बें पलटने के कारण रेलवे ट्रैक पर कोयला का ढेर लग गया है। जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वही 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

Exit mobile version