Money fraud in Kautilya Academy in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में UPSC-PSC कोचिंग के नाम लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर में स्थित कौटिल्य एकेडमी के ब्रांच डायरेक्टर और उनकी पत्नी करीब 18 लाख रूपए लेकर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत सरस्वती थाने में दर्ज कराई गई है।
![]()
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के कौटिल्य एकेडमी में UPSC-PSC एग्जाम की तैयारी करवाने के नाम पर छात्रों से करीब 18 लाख रूपए लिए गए थे। एकेडमी के ब्रांच डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रूबी मजूमदार पैसें लेकर फरार हो गए। वहीं सैलरी के लिए जो चेक उन्होंने फैकल्टी को दिए थे, वो भी बाउंस हो गए।
शिफ्टिंग के नाम कोचिंग क्लासेस बंद
रायपुर के जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के सामने कौटिल्य एकेडमी ने UPSC-PSC कोचिंग शुरू की थी। इस एकेडमी ने डेढ़ दर्जन छात्रों से लगभग 18 लाख रुपए लिए थे, लेकिन शिफ्टिंग के बहाने कुछ समय के लिए क्लासेस को बंद कर दिया।

कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी 18 लाख रूपए लेकर फरार
इसी बीच कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी दोनों पैसे लेकर फरार हो गए। अचानक क्लास बंद होने के बाद बच्चों के परिजनों ने डायरेक्टर पवन टांडेश्वर के खिलाफ थोने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन डायरेक्टर ने क्लास शिफ्टिंग की बात कहकर अक्टूबर में क्लास शुरू होने का बहाना दिया। कुछ दिनों बाद पूराने क्लासरूम वाली बिल्डिंग में ताला लगा दिया गया।

डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज
बच्चों ने क्लास रिस्टार्ट नही होने पर डायरेक्टर और उसकी पत्नी के नबंर पर फोन लगाया। लेकिन कुछ दिनों तक डायरेक्टर के द्वारा टालमटोल करने बाद बच्चों के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इससे परेशान होकर बच्चों ने उनके खिलाफ सरस्वती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सैलरी के लिए दिए चेक भी बाउंस
वही कौटिल्य एकेडमी में पढ़ाने वाले दो फैकल्टी, निशांत और जया, की भी तनख्वाह नहीं दी गई। दोनों का आरोप है कि डायरेक्टर पवन द्वारा दिए गए चेक पर साइन मेल न खाने के कारण वह बाउंस हो गया। इस मामले में फैकल्टी ने पुलिस से शिकायत भी की है।

