ATM broken with an ax in Bilaspur
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार(22 नवंबर) को एक नाकाबपोश बदममाश ने कुल्हाड़ी से ATM को तोड़ा दिया। कैश निकलने पर बदमाश वहां से भाग गया। यह घटना CCTV में कैद हो गई। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बिलासुर में एक नाकाबपोश बदमाश पैसा निकालने के लिए कुल्हाड़ी से ATM तोड़फोड़ किया। कैश बॉक्स ने पैसे नही निकलने पर बदमाश वहां से भाग गया। ATM बैंक ऑफ इंडिया का था। वही शनिवार की सुबह जब सफाई कर्मचारी सरकंडा के मोपका स्थित ATM बूथ में पहुंचा। तो वहां ATM की टूटी मशीन देखकर दंग रह गया।
थाने में केस दर्ज
इस घटना की तत्काल सूचना सफाई कर्मचारी ने फिल्ड ऑफिसर को दी। फिल्ड ऑफिसर तुरंत मौके पर पहुंचा और इस घटना की शिकायत थाने में दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।


