IPL Auction 202
जेद्दा। IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन की नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में हुई। नीलामी में आईपीएल इस सीजन के लिए खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया, उन्हें लखनऊ सुपर जांयट्स ने 27 करोड़ में खरीदा है। जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ दो करोड़ था।

इस बोली के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे इसी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

इससे पहले नीलामी में पहले आए अर्शदीप सिंह, 19 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। जबकि पहले सेट में मौजूद जोस बटलर को गुजरात टाइंटस ने 15.75 करोड़ में खरीदा।

ऑक्शन के लिए इस बार बीसीसीआई की तरफ से कुल 577 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी प्लेयर हैं। इसके अलावा एसोसिएट देशों की तरफ से चार खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पहले सेट में इतने में बिके मार्की प्लेयर्स
- अर्शदीप सिंह- 18 करोड़- पंजाब किंग्स
- कगिसो रबाडा – 10.75 करोड़ – गुजरात टाइटंस
- श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़- पंजाब किंग्स
- जोस बटलर- 15.75- गुजरात टाइटंस
- मिचेल स्टार्क- 11.75 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
- ऋषभ पंत- 27 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स

दूसरे सेट में इन मार्की प्लेयर्स पर लग रही बोली
- युजवेंद्र चहल
- लियाम लिविंगस्टोन
- डेविड मिलर
- केएल राहुल
- मोहम्मद शमी
- मोहम्मद सिराज
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (भारतीय रुपये में)
27 करोड़- ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स, ,2025)
26.75 करोड़ – श्रेयस अय्यर (PBKS, 2025)
24.75 करोड़ – मिचेल स्टार्क (KKR, 2024)
20.50 करोड़ – पैट कमिंस (SRH, 2024)
18.50 करोड़ – सैम करन (PBKS, 2023)
18 करोड़ – अर्शदीप सिंह (PBKS, 2025)




