BALOD MURDER CASE : बालोद के अर्जुंदा के साइकिल चोरी विवाद में हत्या, 5 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

BALOD MURDER CASE : बालोद के अर्जुंदा के साइकिल चोरी विवाद में हत्या, 5 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

BALOD MURDER CASE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड किनारे मिले एक अज्ञात लाश मिलने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। खबरों के मुताबिक पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया।

पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे कत्ल की पेचीदा गुत्थी को पुलिस ने महज 5 घंटे में सुलझा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के दिन बालोद के ग्राम बोरगहन से परसवानी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति के लाश मिलने की सुचना मिली, जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर अर्जुन्दा पुलिस पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू किया। वहीं लाश के पास एक साइकिल मिला, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी हुई थी।

मृतक की पहचान ग्राम बासिन निवासी दुखुराम मरकाम (50 वर्ष) के रूप में हुई। जो कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करता था। इस केस में आगे की जांच करने क्राइम ऑफ सीन भिलाई को भी बुलाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 22 नवंबर की रात अर्जुन्दा से कबाड़ बेचकर अपने गांव बासिन लौट रहा था।

पुलिस ने अर्जुन्दा में उससे आखिरी बार मिलने वाले लोगों से पूछताछ की। शक के आधार पर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

READ MORE – Heart Attack : पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 24 वर्षीय युवती की हार्टअटैक से मौत

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर