Site icon AB News.Press

Scorpio died after hitting a tree in Bijnor: बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 8 माह की बच्ची समेत 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Scorpio died after hitting a tree in Bijnor

बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में एक स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 8 माह की बच्ची भी शामिल है। वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी मेला देखकर लौट रहे थे। पूरा मामला नहटौर थाना क्षेत्र का है।

Accident in udaipur: उदयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने रांग साइड में आ रही कार को टक्कर मारी, 5 की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियों नाजीबाद से नटहौर लौट रही थी। तभी देर रात 10:30 बजे ऑक्फोर्ड स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्कॉर्पियों पेड़ से इतना जोरदार टकराई कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में बैठें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Scorpio died after hitting a tree in Bijnor

हादसे में सुल्तान (35) त्र असरफ की पत्नी गुलअफ्सा, उनकी बेटियां अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौत हो गई।  जबकि, सुल्तान और उसका बेटा साद और भांजी आदिबा गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि, सुल्तान अपने परिवार वालों के साथ मेला देखने के लिए गए थे। मेला से लौटते वक्त उनकी कार पेड़ से टकरा गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिन्हे बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Exit mobile version