Site icon AB News.Press

Maharastra election update: एक्टर एजाज खान को मिली करारी हार, 56 लाख फॉलोवर्स के बाद भी मिले 155 वोट, सोशल मीडिया में लोगों ने किया खूब ट्रोल

Maharastra election update

Maharastra election update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक्टर एजाज खान समाज पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें करारी हार मिली। सोशल मीडिया में 56 लाख फॉलोवर्स होने बावजूद उन्हें सिर्फ 155 वोट मिले। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल, एक्टर एजाज खान को चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चुनाव के लिए टिकट मिला था। जिसका प्रचार चंद्रशेखर ने खुद एजाज के साथ किया था। वही चुनाव नतीजे के 10 राउंड में एजाज को सिर्फ 70 वोट मिले थे। हांलाकि खास बात यह है, कि उनके फैमली मेंबर ही इससे ज्यादा है।

बता दें कि, एजाज खान के इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स, फेसबुक पर 41 लाख और एक्स पर 4 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। इतनी पॉपुलैरिटी होने के बाद भी एजाज खान को चुनाव में सिर्फ 155 वोट मिले। वही इस करारी हार के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

 

Exit mobile version