Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024 : महाराष्ट्र-झारखंड में आज दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, किसकी बनेगी सरकार, किसकी होगी जीत?….

Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024 : महाराष्ट्र-झारखंड में आज दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, किसकी बनेगी सरकार, किसकी होगी जीत?….

Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024

महाराष्ट्र-झारखंड में मतगणना के बाद तय हो जायेगा की आज एनडीए और INDIA ब्लॉक में किसकी किस्मत बुंलदियो पर पहुंच जाएगी। दोनों राज्यों में किसे सफलता मिलेगी, आज तय हो जाएगा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की वापसी होगी या महाविकास अघाड़ी की। आज पूरे देश की निगाहें इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर है। महाराष्ट्र में जहां विधानसभा की 288 सीटें हैं वहीं झारखंड में 81 सीटें हैं।

अब देखना ये होगा कि क्या महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और झारखंड में हेमंत सोरेन सत्ता में वापसी कर पाते हैं या दोनों ही राज्यों को कोई नया मुख्यमंत्री मिलेगा। आपके हर सवाल का जवाब आज दोपहर 12 बजे तक मिल जाएगा। वहीं आज बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे आने को है।

वही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी निगाहे तिकी हुई है, क्योंकि यहां से कांग्रेस ने महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में उतारा था। बता दे कि सभी सीटों पर काउंटिंग 8 बजे शुरू से हो जाएगी। पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी और फिर EVM के वोटो की गिनती की जाएगी।

Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटों पर BJP ने लड़ा चुनाव

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान हुआ। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, शरद पवार या नाना पटोले। क्या निर्दलीय और छोटे दल किंगमेकर बनकर उभरेंगे। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा। एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024

झारखंड में एनडीए और INDIA ब्लॉक के बीच मुकाबला

झारखंड में JMM ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की मांग की है। JMM ने भारतीय जनता पार्टी पर अन्य राज्यों के इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को यहां तैनात किए जाने का आरोप लगाया है। इस कारण उसने मतगणना केंद्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में मतदान किया गया था। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ था। झारखंड में इंडिया गठबंधन और NDA के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला है। सभी की निगाहें उन प्रमुख सीटों पर होंगी जो प्रमुख राजनेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगी।

Breaking News National News and Politics