Maharashtra Election Results 2024 : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में महायुति का शतक

Maharashtra Election Results 2024 : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में महायुति का शतक

Maharashtra Election Results 2024

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू की गयी। उसके बाद सुबह 8:30 बजे EVM मशीने गिनती के लिए खोली गयी। आप को बता दें कि यहां मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है।

वहीं शुरुआती रुझान में महायुति को बढ़त मिलते दिख रही है। CM एकनाथ शिंदे और डिप्टे सीएम अजित पवार आगे चल रहे हैं। ​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान किया गया था। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के दिन ही एग्जिट पोल आए। 11 पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान है। 4 पोल में कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी (MVA) और एक पोल में हंग एसेंबली की संभावना है।

महायुति और महाविकास अघाड़ी में कांटे की टक्कर

सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर एक समय आया जब महायुति और महाविकास अघाड़ी में कांटे की टक्कर दिखी। दोनों गठबंधन 126-126 सीटों पर बराबर हो गए।

read more – Breaking News : Chhattisgarh के सुकमा में मारे गए 10 नक्सली में 6 की हुई शिनाख्त……..

Breaking News National News and Politics