Helen Keller Award
धमतरी। छत्तीगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले चित्रकार और समाजसेवी बंसत साहू को हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। इस दौरान सीएम साय ने बंसत साहू को फोन पर जीत की बधाई दी।
![]()
जानकारी के अनुसार, दिव्यांग चित्रकार और समाजसेवी बंसत साहू को 2024 का हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंसत साहू को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और हेलन केलर अवार्ड मिलने पर उन्हें फोन कर बधाई दी।
सीएम साय ने फोन पर दी बधाई
सीएम साय ने कहा कि,”आपको आवार्ड से सम्मानित किया गया इस बात की जानकारी समाचार से मिली। इस उपलब्धि के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। इससे पहले आपसे जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।”
बसंत साहू ने सीएम का आभार व्यक्त किया
बसंत साहू ने सीएम साय के उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि, वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चों के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।

