Site icon AB News.Press

Supreme Court reprimanded Delhi government: दिल्ली प्रदुषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, कहा-“ दिल्ली सरकार की कोशिशों से हम संतुष्ट नहीं”

Supreme Court reprimanded Delhi government

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा, “दिल्ली सरकार की कोशिशों से हम संतुष्ट नहीं हैं। सरकार ने ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।”

जानकारी के मुताबिक, जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार के कोशिशों पर आपत्ति जताई है। कोर्ट ने कहा कि आदेशों के बावजूद दिल्ली पुलिस स्टेज 4 के प्रतिबंधों को समय पर लागू करने में असफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि GRAP-4 के प्रतिबंधों को कम से कम 3 दिन और लागू किया जाना चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।

 

Exit mobile version