Sangli MIDC Gas Leak : महाराष्ट्र के सांगली में गैस लीक से 3 लोगो की मौत

Sangli MIDC Gas Leak : महाराष्ट्र के सांगली में गैस लीक से 3 लोगो की मौत

Sangli MIDC Gas Leak

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक उर्वरक प्लांट के रिएक्टर में बिस्फोट के बाद गैस लीक होने से दो महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 6 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी में म्यांमार केमिकल कंपनी में गैस रिसाव से 9 लोग चपेट में आए। उनमें से 6 को रात में कराड के सह्याद्री अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, उनमें से पांच आईसीयू में हैं।

वहीं 3 लोगो की मौत हो गयी। मरने वालों की पहचान सुचिता उथले उम्र 50 वर्ष निवासी येतगांव, जिला सांगली और नीलम रेथेरेकर उम्र 26 वर्ष निवासी मसूर जिला सतारा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उर्वरक प्लांट केमिकल धुंआ छोड़ने के दौरान यह विस्फोट हुआ।

read more – Automatic Kalashnikov-47 : मौत का दूसरा नाम है AK, आइये जानते है रूस के सबसे घातक हथियार Ak-47 के बारे में…….

Breaking News National News and Politics