Rail Neer Drinking Water : रेल नीर की सप्लाई का सिस्टम ठप,  बिलासपुर प्लांट को कुछ महीनों के लिए किया गया बंद, IRCTC के पास नहीं कोई सुचना

Rail Neer Drinking Water : रेल नीर की सप्लाई का सिस्टम ठप, बिलासपुर प्लांट को कुछ महीनों के लिए किया गया बंद, IRCTC के पास नहीं कोई सुचना

Rail Neer Drinking Water

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर स्थित रेल नीर का प्लांट में कुछ महीनों के लिए ताला लगने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि प्लांट संचालन का नया टेंडर नहीं किया गया है। IRCTC के सूत्रों के मुताबिक प्लांट का संचालन कोलकाता की एक कंपनी करती थी।

लेकिन उन्होंने टेंडर छोड़ने की बात कही है। जिसके बाद अभी तक कोई नया टेंडर नहीं भरा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यदि समय पर टेंडर नहीं हुआ तो प्लांट कुछ महीनों के लिए बंद किया जा सकता है। इस प्लांट से करीब 5000 से 6000 पेटी रेल नीर के पानी की सप्लाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन और आस-पास के जोन में किया जाता है।

वहीं आप को बता दें कि इस प्लांट में करीब 50 से अधिक स्टॉफ मौजूद है, जो प्लांट बंद होने से काफी चिंतित नजर आ रहे है। जिसके बाद प्लांट के स्टॉफ ने इस संबंध में कई बार आईआरसीटीसी के अधिकारी और रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की। लेकिन रेलवे के अधिकारियों के तरफ से अभी तक टेंडर के नए संचालन की कोई जानकारी नहीं मिली है।

read more – Auraiya Road Accident : औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 लोगो की मौत

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर