IND vs AUS 1st Test Live Update
IND vs AUS 1st Test Live Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला शुक्रवार (22 नवंबर ) से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। जस्मीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले दिन के मुकाबले में भारत 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। नीतीश रेड्डी ने सबसे अधिक 41 रन बनाएं। वही ऑस्ट्रेलिया का पहले विकेट 14 रन पर गिरा है।

जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 67 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बेटिंग करने का फैसला किया, लेकिन शुरूवात अच्छी नही रही। टीम इंडिया ने 73 रन बनाने 6 विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वही विराट कोहली 5 रन, ध्रुव जुरेल 11 और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुए।
नीतीश रेड्डी ने 41 रन (59 बॉल) और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 78 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 74 बॉल पर 26 रन का योगदान दिया.

